16 फ़रवरी 2020 - 18:48
इराक़, अमरीकी दूतावास पर राकेट हमले के बाद स्वयं सेवी बलों के ठिकानों पर हमला

इराक़ के सुरक्षा सूत्रों ने कहा है कि बग़दाद के केन्द्र में स्थित स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी के अड्डे पर राकेटों से हमला किया गया है।

इराक़ की संयुक्त आप्रेशनल कमान्डर ने एक बयान में कहा है कि बग़दाद के केन्द्र में हश्दुश्शाबी के एक अड्डे पर चार कैट्यूशा राकेटों से हमला किया गया।

ख़बरों में कहा गया है कि उनमें एक राकेट बग़दाद के फ़िलिस्तीन रोड पर हश्दुश्शाबी के लाजिस्टिक सेन्टर पर गिरा जिसकी वजह से युद्धक उपकरणों को भी नुक़सान पहुंचा किन्तु बाक़ी तीन राकेट बग़दाद के ग्रीन ज़ोन में गिरे।

इराक़ के सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि इस हमले में स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी का कोई जानी नुक़सान नहीं हुआ। बग़दाद का ग्रीन ज़ोन एक बहुत ही सुरक्षित क्षेत्र है जहां महत्वपूर्ण संस्थाएं और अन्य देशों के दूतावास स्थित हैं, इसी क्षेत्र में अमरीका भी दूतावास मौजूद है। इस क्षेत्र पर आए दिन राकेटों से हमला होता रहता है। (AK)